रिपोर्ट- वाजिद हुसैन
सुल्तानपुर कोतवाली लंभुआ क्षेत्र बीते दिनों लगातार बरसात होने से नरहरपुर निवासीनी सुनीता का कच्चा मकान जमींदोश हो गया। अब सुनीता घर से बे घर हो गई हैं। सुनीत अपना गुजर बसर छप्पर के सहारे कर रही हैं। पति रामचरन प्रजापति मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं। परिवार खुले छत के नीचे रहने पर मजबूर हो गया।जिसके बाद मजदूरी करके रामचरन ने जैसे-तैसे एक छप्पर का निर्माण किया। जिससे परिवार छप्पर में रहने के लिए मजबूर है।रामचरन मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण करते हैं।अब इन्हें सरकार से आवास की उम्मीद है।