रिपोर्ट वाजिद हुसैन
लंभुआ/ सुलतानपुर
लंभुआ कस्बे में बाबा जय गुरुदेव के अनुयाई दीपचंद जायसवाल के नेतृत्व में एक सत्संग का आयोजन किया गया। जिस में आए हुए गुरु के द्वारा बाबा जयगुरुदेव के विचारों से लोगों को अवगत करवाया गया। बाबा जयगुरुदेव के अनुयाई संत प्रसाद यादव ने कहा कि हमें जीवों पर दया करनी चाहिए, उन्हें मारना नहीं चाहिए। क्योंकि मनुष्य जीवन के लिए जीव जंतु भी बहुत ही महत्वपूर्ण हैं।
उन्होंने शाकाहारी जीवन व्यतीत करने पर ज्यादा बल दिया। कहा कि मांसाहारी की तुलना में शाकाहारी मनुष्य ज्यादा शक्तिमान और निरोगी होता है। शराब के सेवन से बचने की सलाह देते हुए कहा कि हमें मंदिरा का प्रयोग नहीं करना चाहिए, इससे हमारा और हमारे परिवार दोनों का विकास रूक जाता है और बहुत बड़ा नुकसान पहुंचाता है। सत्संग में आए हुए अतिथियों का बब्बन यादव ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। मौके पर लल्लन यादव, ओम प्रकाश यादव, सुमित आदि मौजूद थे।