सुल्तानपुर ब्यूरो सुनील राठौर की रिपोर्ट
सुल्तानपुर।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कूरेभार पर दो एचवी सेवा निवृत्त होने पर स्थानीय स्वास्थ्य कर्मियो द्वारा एक भव्य विदाई समरोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य चिकित्साधिकारी ने दो एचवी को अंगवस्त्र व राम चरित मानस की पुस्तक व कलम भेंटकर सम्मानित करते हुये स्वास्थ्य कर्मियो को सम्बोधित किया। गुरूवार को कूरेभार सीएचसी पर आयोजित भव्य विदाई समारोह को सम्बोधित करते हुये उप मुख्य चिकित्साधिकारी डा अजय कुमार सिन्हा ने कहा कि कर्मी कभी सेवा मुक्त नही हो सकता है। जबकि सिर्फ कहने को तो कार्यमुक्त होते है। यदि कोई भी कर्मी समाजिकता से निष्ठां पूर्वक जुड़ा है तो और अपने कार्य के प्रति कभी भी विमुख नही होता है। साथ ही श्री डा सिन्हा ने सेवा मुक्त हुयी एचवी रमणी मौर्या व एचवी अरूणा पाण्डेय को शुभकामनायें दी। वही मुख्य चिकित्साधिकारी डा चन्द्र भूषण त्रिपाठी ने कहा कि विदाई समारोह का मतलब होता है कि इससे अन्य कर्मियो को सीख मिले कि जो कार्य किया गया उसकी गुणवक्ता से समाज लोगो को जो लाभ मिलता है उसका जीवन में क्या महत्व होता है।

इसके साथ ही समाजिक कार्य का कोई बन्धन नही होता है। इन सेवा निवृत्त होने वाले स्वास्थ्य कर्मीयों की जिम्मेदारी अपने परिवार के प्रति और भी बढ़ जाती है। नौकरी के दौरान कर्मियो के साथ बहुत सी विसंगतिया होती है। इसके बाद भी स्वास्थ्य कर्मी कभी अपने जिम्मेदाररियो से पीछे नही रहते है। समाज में स्वास्थ्य कर्मी सदैव सम्मान के साथ ही उन्हें पूजनीय भी माना जाता है। क्योकि धरती पर चिकित्सक ईश्वर का दूसरा रूप कहा जाता है। इस विदाई समारोह के दौरान उक्त स्वास्थ्य अधिकारियो व स्थानीय स्वास्थ्य कर्मियो ने सेवा निवृत्त हुयी एचवी रमणी मौर्या व एचवी अरूणा पाण्डेय को अंगवस्त्र, राम चरित मानस की पुस्तक व कलम भेंटकर सम्मानित किया। इस मौके पर डा जसवंत आजाद, डा राकेश वर्मा, डा अवनीश पाण्डेय, डा आराधना, जेपी यादव, एएनएम मालती पाण्डेय व कृष्णा पाण्डेय, चीफ फार्माशिष्ट राधेश्याम मौर्य, अतुल सिंह, रणजीत रस्तोगी, भगीरथ यादव, अंजू पाण्डेय, सरस्वती, कुँ.शीतल, मीना सिंह, अंजू वर्मा, प्रदीप सिंह, अजय कुमार, आराधना, नेबूलाल, कृष्ण मोहन तिवारी, अमित कुमार, एलटी रितेश दूबे, मनोज कुमार गुप्ता, अमरीश यादव, कृपा शंकर चौबे सहित दर्जनों स्वास्थ्य कर्मियो व आशा बहुओ ने उक्त दोनों एचवी को नम आँखो से भावभीनी विदाई देते हुये ईश्वर से स्वस्थ्य रहने व दीर्घायु होने की शुभकामनायें दी गयी।