महराजगंज रायबरेली:कोतवाली क्षेत्र की एक लड़की से आए दिन छेड़छाड़ करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर छेड़छाड़ जैसी गंभीर धाराओं मुकदमा पंजीकृत किया है।आपको बता दें कि, कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में एक पीड़िता ने कहा है कि,संतोष कुमार पुत्र संत कुमार निवासी डेपार मऊ थाना महराजगंज जनपद रायबरेली का निवासी है। प्रार्थिनी महराजगंज में कंप्यूटर का कोर्स करती है। जो सुबह शाम आती जाती है। विपक्षी का गांव रास्ते में रोड के किनारे स्थित है। प्रतिदिन प्रार्थिनी के साथ छीटा कशी और छेड़छाड़ करता है। प्रार्थिनी ने जब इसका विरोध किया तो, विपक्षी युवक ने डेपार मऊ मोन गांव के बीच में महराजगंज इन्हौना मार्ग पर सूबेदार मेजर रामफल सिंह इंटर कॉलेज खेरवा के पास साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे रोड पर जाकर पीड़िता लड़की गिर गई, जिसके कारण उसके शरीर में गंभीर चोटे आई है। रास्ते में चलते व्यक्तियों की मदद से प्रार्थनी की जान बची।
वही अभियुक्त विगत दिनों भी कई बार पीड़िता के साथ छेड़छाड़ कर चुके हैं तथा पीड़िता के विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दिया करते हैं।
मामले में कोतवाली प्रभारी लालचंद सरोज का कहना है कि, पीड़िता की तहरीर पर गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
रिपोर्ट शिवम अवस्थी