- निगोहां। सब्जी लेने घर से निकले निगोहां के शेरपुर लवल गांव निवासी एक मजदूर को गांव के किनारे एक आवारा सांड ने दौड़ा दौड़ा कर मारा जिसमे वह गंभीर रूप से घायल हो गया ग्रामीणों की मदद से उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई जिसके चलते उसका परिवार उजड़ गया घर में एक 90 साल की बुजुर्ग मां व एक 11 साल का बेटा बेसहारा हो गया।
शेरपुर लवल गांव निवासी मजदूर प्यारे (56) जो अपनी बुजुर्ग मां विशुना 90 व एक 11 साल के बेटे के साथ रहता था। पत्नी दो साल पहले घर छोड़कर कहीं चली गयी थी। प्यारे मजदूरी कर अपनी मां और बेटे का पालन पोषण करता था। रविवार की शाम प्यारे निगोहां कस्बे से सब्जी लेकर घर जा रहा था तभी गांव किनारे एक आवारा सांड ने मजदूर को दौड़ा कर पटक दिया किसी तरह मजदूर उठकर भागने लगा तो सांड ने दौड़ा कर पुनः हमला कर दिया जिससे मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों की मदद से घायल को लखनऊ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी। वहीं बुजुर्ग मां और 11 साल का बेटा बेसहारा हो गया।
रिपोर्ट अभय दीक्षित