लखनऊ। सचमुच इसे आश्चर्य ही कहेंगे कि एक नन्ही प्रतिभा ने नृत्य की ओर अपने कदम बढ़ाएं और धीरे धीरे वह सफलता के इस मुकाम पर पहुंची की राष्ट्रव्यापी ख्याति उनके नाम हो गई।सैकड़ो नामचीन अवार्ड अपने नाम कर चुकी लखनऊ की बाल कलाकार 11 साल की गिन्नी सहगल ने एक बार फिर लखनऊ का नाम रौशन किया।
शनिवार को गिन्नी सहगल को दिल्ली में वर्ल्ड ऑफ टैलेन्ट रिकॉर्ड मंच पर डब्लू बीटी नेशनल अवार्ड 2019 से सम्मानित किया गया।
। हाल ही में गिन्नी को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भारत नारी शक्ति गौरव सम्मान 2019 से पुरष्कृत किया जा चुका है। बताते चलें कि गिन्नी प्रयागराज कुम्भ में शिव तांडव कर धामल मचा चुकी है। बताते चलें कि लखनऊ की रहने वाली 11 वर्षिय बाल कलाकार गिन्नी सहगल ने अब तक लगभग 700 स्टेज प्रदर्शन कर चुकी है। तरह- तरह के नृत्य प्रदर्शन पर अब तक जानी मानी हस्तियों से सैकड़ों बार सम्मानित हो चुकी है। सम्मान पत्र की सूची में यू पी मोहत्सव,लखनऊ महोत्सव 2017,चैती महोत्सव,यंग एचीवर अवॉर्ड नई दिल्ली,बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ जनपद नई दिल्ली,गणेश महोत्सव 2014,महिला जागरूक सम्मान, व्यापारी रत्न सम्मान,रानी लक्ष्मी बाई सम्मान,अवध सम्मान,इंटर नेशनल सोशल मीडिया अवॉर्ड,बाल रत्न सम्मान,अटल सम्मान प्रतीक संसाद भवन नई दिल्ली, हिन्दुस्तान की बेटी अवॉर्ड,उप मुख्य मंत्री द्वारा प्रशंसा पत्र प्राप्त कर एक नया मुकाम हासिल कर चुकी है।
रिपोर्ट अभय दीक्षित