अमेठी के जायस थाना में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाये जा रहे अवैध शराब निष्कर्षण अभियान में दिनांक 31.05.2019 को मुखबिर ने सूचना दिया कि लाला पुत्र स्व0 जगन्नाथ निवासी मवई आलमपुर थाना जायस जनपद अमेठी अपने घर के पीछे शराब बना रहा है, मुखबिर की बताने के अनुसार लाला पुत्र स्व0 जगन्नाथ निवासी मवई आलमपुर थाना जायस जनपद अमेठी को समय 08.50 बजे सुबह उ0नि0 शिवबक्श सिंह मय हमराही टीम द्वारा लाला को मय अवैध कच्ची शराब करीब 10 ली0 बनाने के उपकरण के साथ गिरफ्तार कर लिया मुकदमा पंजीकृत कर दिया गया
गिरप्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 शिव
बक्श सिंह चौकी प्रभारी बहादुर थाना जायस
- कां0 सुनील कुमार कनौजिया
- कां0 रणजीत यादव
- म0कां0 शालिनी
- म0कां0 शकुन्तला
- म0कां0 सुधा वर्मा
थाना – जायस
जनपद – अमेठी
रिपोर्ट सुरेन्द्र शुक्ला अमेठी लाइव