सुल्तानपुर।जिलाधिकारी दिव्य प्रकाश गिरि ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में बाबा साहब डाॅ भीमराव राम जी अम्बेडकर के 128 वीं जन्म दिवस पर माल्यापर्ण कर पुष्प अर्पित किया। उन्होंने संविधान निर्माता डाॅ भीमराव अम्बेडकर के जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला और कहा कि डाॅ साहब के अथक परिश्रम से ही आज हमारे देश को आदर्श संविधान मिला है, जिसकी चर्चा पूरे विश्व में है। हमारा संविधान विश्व का सबसे बड़ा संविधान है। उन्होंने कहा कि डाॅ अम्बेडकर हमारे देश के प्रथम कानून मंत्री रहे और उन्होंने ही भारतीय संविधान मंे मत देने के अधिकार को वर्णित किया है, जिसके कारण आज हमें मत देने का अधिकार मिला है।
जिलाधिकारी श्री गिरि ने कलेक्ट्रट में बाबा साहब डाॅ भीमराव रामजी अम्बेडकर के जन्मदिवस पर आयोजित संगोष्ठी को सम्बोधन में कहा कि मत हमारा अधिकार है, जिसे हमें मत देने और दूसरों को मत देने के लिये जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि विश्व में आर्थिक रूप से जो हमारी पहचान है, वह संविधान के कारण है। डाॅ साहब के जीवन दर्शन से पे्ररणा लेकर हम सब को उनके आदर्शों पर चलकर आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि बाबा साहब निचले तक्के के व्यक्तियों को ऊपर उठाने में विशेष योगदान रहा है, उनके इस योगदान को हम सभी कभी भूल नहीं पायेंगे। हम सभी को उनके बताये हुए रास्ते पर चलकर गरीबों को ऊपर उठाने के लिये अग्रसर होनो चाहिये। यही डाॅ साहब के जन्मदिन की सच्ची श्रद्धांजलि होगी। अपर जिलाधिकारी (प्रशा) हर्ष देव पाण्डेय ने भी बाबा साहब के चित्र माल्यापर्ण कर पुष्प अर्पित किया। उन्होंने कहा कि डाॅ साहब के जीवन दर्शन से हम सभी को प्रेरणा मिलती है कि उनका जीवन संघर्ष पूर्ण इसके पश्चात भी डाॅ साहब हमें एक मजबूत संविधान दे गये, जिसके कारण आज हमारी विश्व पहचान है। इसी संविधान के कारण हम सब महान हैं। उन्होंने कहा कि कोलंबिया विश्व विद्यालय में विद्धानों की सूची में डाॅ साहब का नाम सबसे ऊपर है। उन्होंने कहा कि महापुरूषों के जीवन दर्शन को पढ़ना चाहिये, पढ़ने से हमें बहुत कुछ प्रेरणा मिलती है। बाबा साहब के सपनों को साकार करते हुए हम सभी को अपने मतों के अधिकार को जानना चाहिये और दूसरे को भी जागरूक करना चाहिये। मत देना हमारा अधिकार है डाॅ भीमराव अम्बेडकर इस पर जोर देते थे। इस अवसर पर जिला पंचायत राज अधिकारी डाॅ निरीश चन्द्र साहू, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ राजेश कुमार, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी इजहार अहमद, प्रशासनिक अधिकारी प्रमोद श्रीवास्तव, समाज सेवी सत्यनाथ पाठक, संचालक शहनशाह, कलेक्ट्रेट के कर्मचारीगण आदि उपस्थित रहे।