रिपोर्ट वाजिद हुसैन
लंभुआ/ सुलतानपुर: भोजपुरी व हिंदी फिल्म जगत के जाने-माने अभिनेता वशिष्ठ बृजेश त्रिपाठी का लंभुआ में माल्यार्पण कर लोगों ने उनका स्वागत किया। फिल्म अभिनेता श्री त्रिपाठी ने पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि वर्तमान समय में लखनऊ में उनकी दो हिंदी फिल्मों लैला मजनू की शूटिंग चल रही है जिसमें लैला के पिता का रोल निभा रहा हूं। वर्ष 1982 से वह फिल्मी जगत में अपना कदम रखे और संघर्षों के बदौलत आगे बढ़ते रहे। श्री त्रिपाठी सुलतानपुर जनपद के अखंड नगर के रहने वाले हैं। पत्रकारों के साथ उन्होंने अपने फिल्में जीवन की तमाम यादों को ताजा किया। उन्होंने बताया कि वह अब तक लगभग ढाई से फिल्मों में काम कर चुके हैं। लंभुआ की धरती से उनका काफी लगाव रहा है। अभिनेता श्री त्रिपाठी ने बताया कि कोई भी काम हो अगर उसमें इंसान लगन के साथ लगता है तो उसे सफलता जरूर मिलती है।

मौके पर लक्ष्मण गांधी, विकास श्रीवास्तव ,राहुल पांडे, राजकुमार यादव, ऋषभ त्रिपाठी, धर्मेंद्र मिश्रा, उमेश शर्मा, पवन, दिग्विजय, जीतेंद्र श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।