महराजगज रायबरेली।श्री साईं सेवा समिति की पहली बैठक कस्बा स्थति अनिल जायसवाल के आवास पर संपन्न कराई गई। जिसमें समित को आगे बढ़ाने व समाज के कार्यों में रुचि लेने, समाज में पनप रही बुराइयों को दूर करने तथा समाज में रह रहे गरीब असहाय निर्धन दिव्यांग बेसहारा लोगों की मदद करने जैसे विषयों पर गंभीरता से चिंतन कर इसके निवारण हेतु कार्य करने के लिए संयुक्त रूप से सभी ने संकल्प लिया। वहीं उपस्थित सदस्यों के बीच सर्वसम्मति से समिति के मनोनयन पर भी विचार किया गया।आपको बता दें कि, रायबरेली जनपद के कस्बा महराजगंज में अनिल जायसवाल के प्रतिष्ठान पर श्री साईं सेवा समिति की पहली बैठक में सभा की अध्यक्षता कर रहे अनिल जायसवाल ने जल्द ही पदाधिकारियों के मनोनयन का प्रस्ताव रखा। सभी पदाधिकारियों की सहमति से यह प्रस्ताव पारित किया गया कि, आगामी बैठक में नई कार्यकारिणी के लिए पदाधिकारियों का मनोनयन किया जाएगा। जिसकी जिम्मेदारी समिति के संस्थापक सदस्य सुशील पांडेय को दी गई है। इस मौके पर प्रमुख रूप से विमल रस्तोगी, अरविंद श्रीवास्तव, अमित सिंह, टी0पी0 यादव, सुनील मौर्या, दिलीप जायसवाल, पवन साहू, शाहेजमन, संदीप मौर्य उपस्थित रहे।
शिवम अवस्थी की रिपोर्ट