अमेठी: जिले में आज समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा समाजवादी लोहिया रसोई के कार्यक्रम का आयोजन का किया गया। अमेठी जिला अध्यक्ष की अगुवाई में सपा नेत्री गुंजन सिंह द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सभी समाजवादी युवा नेताओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। साथ ही कार्यक्रम के माध्यम से सपा नेताओ ने यूपी सरकार को घेरने का प्रयास किया और वर्तमान सरकार को घेरने हुए कहा कि ये असफल सरकार है। जिला अध्यक्ष ने कहा कि 2022 में एक बार फिर से सपा सरकार बनेगी।